Sultanpur News: सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, दो अन्य घायल
Sultanpur News: सुलतानपुर में अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार को एक ट्रक को ओवरटेक करते समय डॉ. मोहम्मद अख्तर की कार डिवाइडर से टकरा गई। इस दुर्घटना में डॉ. अख्तर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है।

Sultanpur News: सुलतानपुर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर नवजीवन हॉस्पिटल लक्ष्मणपुर के पास मंगलवार की भोर में ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में डॉक्टर की डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार दो डॉक्टर समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां पर एक डॉक्टर की इलाज के दौरान मौत हो गई दूसरे डॉक्टर व एक अन्य लोग घायल का इलाज चल रहा है। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के गभदिया मोहल्ला निवासी डॉ मोहम्मद अख्तर डॉ शैलेंद्र व मोहम्मद राशिद कर पर सवार होकर अस्पताल को जा रहे थे। रास्ते में नारायणपुर लक्ष्मणपुर इलाके में नवजीवन हॉस्पिटल के पास ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान विपरीत दिशा से ले जाई जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।
कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टर को मृतक घोषित कर दिया गया वहीं दोनों अन्य घायलों को भर्ती कर लिया गया। मृतक की पहचान गभड़िया निवासी मोहम्मद अख्तर (डॉक्टर अख्तर) के रूप में हुई है। हादसे में कार सवार मोहम्मद राशिद और शैलेन्द्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सड़क हादसे को लेकर अस्पताल में बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर अख्तर केशव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


