पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फॉर्च्यूनर और एंबुलेंस की भीषण भिड़ंत, एक की मौत, दस घायल
Sultanpur News - सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में एंबुलेंस सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई और फॉर्च्यूनर में सवार दस लोग घायल हो गए। हादसा गुरुवार की सुबह हुआ, जब फॉर्च्यूनर एंबुलेंस से टकरा गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सुलतानपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 143.400 के पास गाजीपुर से लखनऊ जा रही फॉर्च्यूनर कार और विपरीत दिशा से आ रही एक निजी एंबुलेंस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में एंबुलेंस सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि फॉर्च्यूनर में सवार दस लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एंबुलेंस पास स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल भरवाने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस सवार भोलू प्रकाश (36), पुत्र जयनाथ, निवासी ग्राम तजहा, थाना सराय लखन, जिला मऊ गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल कोरल कंपनी की एंबुलेंस से वीरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घायलों की स्थिति
फॉर्च्यूनर में सवार गाजीपुर जिले के निवासी अजय यादव, प्रतिमा, सौम्या, साक्षी, रीमा और ओम सहित कई लोग घायल हो गए। इनमें चालक अजय यादव की हालत सबसे गंभीर बताई जा रही है। घायलों को दोस्तपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि चार अन्य घायलों का उपचार जिला अस्पताल सुलतानपुर में जारी है।
राहत एवं बचाव कार्य
घटना की सूचना मिलते ही पीटीओ, कोरल पेट्रोलिंग टीम, एंबुलेंस, पीआरवी 112 और सुरक्षा अधिकारी त्रिलोकीनाथ पांडे मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य तत्काल शुरू कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षतिग्रस्त एंबुलेंस और फॉर्च्यूनर को रिकवरी वैन के जरिए सेमरी टोल प्लाजा भेजा जा रहा है। मामले की जांच जारी है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


