
बूंदाबांदी के बाद बदला मौसम
संक्षेप: Sultanpur News - बंगाल की खाड़ी में आए मोथा तूफान का असर सुलतानपुर जिले में देखा जा रहा है। सोमवार को बूंदा-बांदी से मौसम में बदलाव आया है, जिससे किसानों को तैयार धान की फसल की चिंता सताने लगी है। मौसम विभाग ने तेज...
जिले का मौसम बदलने के कारण किसानों को बारिश होने का सता रहा डर बंगाल की खाड़ी में मोथा नामक तूफान आने से एकाएक खराब हुआ मौसम सुलतानपुर। बंगाल की खाड़ी में आया मोथा तूफान का असर जिले में भी दिखाई देने लगा है। सोमवार को बूंदा-बांदी होने से आसमान में बादल छाए हुए है। इससे मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। मौसम विभाग ने इस सप्ताह तेज गति से हवा चलने व हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। बूंदा-बांदी होने से किसानों को तैयार धान की फसल की चिन्ता सताने लगी है। जिले में सोमवार को सुबह से आसमान में काले बादल छा गए हैं।

इससे सुबह बूंदा-बांदी होने से मौसम पूरी तरह बदल गया है। बूंदा-बांदी के कारण मौसम नम हो गया। दिनभर आसमान में बादल छाने के कारण खुलकर धूप नहीं निकली। मौसम में बदलाव होने के कारण तैयार धान की फसल व आलू की बुआई करने वाले किसानों को फसल की चिन्ता सताने लगी है। सर्दी-गर्मी के कारण जुकाम-बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ गई है। मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में आए मोथा तूफान का प्रभाव जिले में भी पड़ा है। 31 अक्तूबर तक मौसम खराब रहेगा। 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने व हल्की बारिश होने के आसार है। मौसम में बदलाव होने से अधिकतम तापमान 27 व न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस हो गया। इससे आर्द्रता अधिकतम 89 व न्यूनतम 78 फीसदी रिकार्ड की गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




