सुलतानपुर-सांड़ के हमले में किसान की मौत

सुलतानपुर-सांड़ के हमले में किसान की मौत

संक्षेप:

Sultanpur News - कुड़वार के पिकौरा गांव में एक किसान को खेत में फसल की रखवाली करते समय छुट्टा जानवर ने मारकर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ में...

Aug 13, 2025 05:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

कुड़वार, संवाददाता। खेत में फसल की रखवाली करने गए किसान को छुट्टा जानवर ने मारकर घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान वृद्ध किसान की मौत हो गई। मामला बंधुआ कला थानाक्षेत्र के पिकौरा गांव से जुड़ा है। गांव निवासी बंशीधर वर्मा(60)पुत्र स्व.रामराज वर्मा मंगलवार को खेत की रखवाली करने गए थे। खेत में फसलों को नुकसान पहुंचा रहा आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। हल्ला गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह से सांड को भगाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घायलावस्था में परिजन इलाज के लिए लेकर जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान वृद्ध की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के दो बेटे सतीश वर्मा व विजय कुमार वर्मा है। पत्नी राधिका देवी का दिमागी संतुलन ठीक नहीं रहता है। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि स्थानीय थाने पर परिजनों द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।