Sultanpur News: गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News: जयसिंहपुर में इंद्राज की मौत के मामले में परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद, दोपहर में शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

Sultanpur News: गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार

Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता राजगीर की मौत के मामले में नामजद आरोपित की गिरफ्तारी और परिवार को आर्थिक सहायता की मांग को लेकर शुक्रवार की सुबह परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। एसडीएम संदीप कुमार यादव और सीओ सुनील कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपकर आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई, घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद शुक्रवार को दोपहर में दियरा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।कोतवाली क्षेत्र के बसायकपुर निवासी 35 वर्षीय इंद्राज टाइल्स लगाने का कार्य करता थे। आरोप है कि 26 सितंबर को दोपहर करीब दो बजे एक व्यक्ति उन्हें अपने साथ ले गया।

शाम तक घर नहीं लौटने पर भाई ने मोबाइल पर फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। बाद में संबंधित व्यक्ति से फोन पर संपर्क किया गया तो उसने अलावलपुर पुल के पास होने की बात बताई। परिवार के लोग वहां पहुंचे तो इंद्राज घायल अवस्था में मिले। उन्हें सीएचसी जयसिंहपुर और मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया, जहां बुधवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार को शव गांव पहुंचने पर परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। शुक्रवार को एक बार फिर पोस्टमार्टम के बाद शव घर लाने पर आरोपी की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच के साथ परिवार को आर्थिक सहायता और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर परिवार के लोग अंतिम संस्कार करने से मना कर दिए। दोपहर करीब बारह बजे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद मांग पत्र सौंपकर शव का अंतिम संस्कार दियरा राजघाट पर किया गया। जयसिंहपुर कोतवाल विवेक राय ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट का आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसुल्तानपुरSultanpur News: गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार