रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीन अवैध वेंडर

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

सुलतानपुर रेलवे स्टेशन पर नकली पानी बेचने वाले तीन वेंडरों को लोगों ने पकड़ लिया और आरपीएफ के हवाले कर दिया। आरोपियों के पास कोई लाइसेंस नहीं था। जांच के बाद पता चला कि यह लोग रेल नीर के नाम पर नकली पानी बेच रहे थे। आरपीएफ ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए तीन अवैध वेंडर

सुलतानपुर, संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर नकली पानी बेचने वाले तीन वेंडरों को लोगों ने पकड़ा और तीनों को आरपीएफ को सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ ने तीनों को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। तीनों के पास लाइसेंस भी नहीं था। गुरुवार को दोपहर में कुछ वेंडर नकली पानी बेच रहे थे। इसकी शिकायत जब सीएमआई विवेक त्रिपाठी को हुई तो उन्होंने जांच पड़ताल की। पता चला कि रेल नीर के नाम पर तीनों नकली पानी बेच रहे थे। पानी की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़ा हो गया। इसके बाद लोगों ने तीनों को पकड़ लिया। सीएमआई ने बताया कि उनके पास वेंडर्स के अधिकृत कागजात भी नहीं थे।

काफी दिनों से रेलवे स्टेशन पर अवैध रूप से खाद्य सामग्री और पानी बेचने की शिकायतें मिल रही थी। पकड़े गए तीनों लोगों को आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।