Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsElderly Man Killed by Son and Grandson Over Land Dispute in Shivgarh
बेटे और पोते की पिठाई से घायल वृद्ध की इलाज की मौत

बेटे और पोते की पिठाई से घायल वृद्ध की इलाज की मौत

संक्षेप:

Sultanpur News - शिवगढ़ थाना क्षेत्र के सकरसी गांव में जमीन के विवाद में बेटे और पोते ने मिलकर बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। हमले में वृद्ध के दोनों पैर टूट गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हैं, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Dec 18, 2025 06:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

भदैंया, संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के सकरसी गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बेटे और पोते ने मिलकर बुजुर्ग पिता की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। हमले में बुजुर्ग के दोनों पैर टूट गए थे। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए वृद्ध ने 24 घंटे बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं। गांव निवासी माता प्रसाद यादव (70) के साथ बुधवार सुबह करीब सात बजे घर में विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि बड़े बेटे बजरंगी यादव और उसके बेटे बृजेश यादव ने पहले बहू से झगड़ा किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब माता प्रसाद ने बीच-बचाव किया तो दोनों ने उन पर लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में वृद्ध के दोनों पैर टूट गए और वह मरणासन्न हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैया ले गए, जहां से हालत गंभीर देख जिला मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। गुरुवार की भोर इलाज के दौरान माता प्रसाद यादव की मौत हो गई। पोती अंजलि की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिवगढ़ थाना प्रभारी चंद्रभान वर्मा ने बताया कि, पिता-पुत्र दोनों आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना की चश्मदीद पोती अंजलि ने बताया कि घर में काफी समय से तनाव था। झगड़ा तब बढ़ा जब आरोपी उसकी मां को मारने लगे। दादा ने बचाने की कोशिश की तो उन्हीं को निशाना बनाकर बेरहमी से पीटा गया। ग्रामीणों के अनुसार माता प्रसाद यादव अपने दिवंगत बेटे विनोद यादव के परिवार के साथ रहते थे। उन्होंने जमीन बेचकर उसी परिवार को पैसा दिया था, जबकि बड़े बेटे को कुछ नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।