अकीदत एवं शांतिपूर्ण वातावरण में अदा की गई ईद उल अजहा की नमाज़
सुलतानपुर में ईदुल-अजहा का पवित्र पर्व अकीदत एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने उत्साह से नमाज अदा की। मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी ने कुर्बानी और गोश्त वितरण के दौरान साफ-सफाई का ध्यान रखने की अपील की। धार्मिक विद्वानों ने इंसानियत और प्रेम का संदेश दिया।
सुलतानपुर, संवाददाता। अल्लाह की राह में कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला पवित्र पर्व ईदुल-अजहा गुरुवार को अकीदत एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है तथा मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। जामिया इस्लामिया मदरसा के सदर एवं मरकज मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी ने मुस्लिम समुदाय से शासन की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की । उन्होंने कहा कि कुर्बानी खुले स्थानों के बजाय बंद जगहों पर करें तथा गोश्त वितरण के दौरान साफ-सफाई और एहतियात का विशेष ध्यान रखें。
पर्व का शांतिपूर्ण आयोजन
ईदुल-अजहा के अवसर पर सुबह विशेष नमाज अदा की गई। अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की गई। ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।
धार्मिक विद्वानों की अपील
धार्मिक उलेमाओं एवं विद्वानों ने ईदुल-अजहा के संदेश को इंसानियत, त्याग, प्रेम और जरूरतमंदों की मदद से जोड़ते हुए लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
नमाज का समय और आयोजन
शहर के ईदगाह में मौलाना सुलेमान साहब सुबह 7:30 बजे नमाज अदा कराई। मरकज मस्जिद में मौलाना मुहम्मद उस्मान कासमी 7:30 बजे, जामिया इस्लामिया मदरसा में मौलाना मुहम्मद उसामा कासमी सुबह 6 बजे, जामिया इस्लामिया मस्जिद में मौलाना अशरफ कासमी सुबह 7 बजे, हेरा मस्जिद में मौलाना मताहरुस्सलाम कासमी सुबह 6 बजे नमाज अदा कराई।
इसी प्रकार जामा मस्जिद चौक में हाफिज कदीर 7.30 बजे , बीबियां मस्जिद में मौलाना मुहम्मद कसीम कासमी सुबह 8 बजे, जावेद मस्जिद सेनानी बिहार में मौलाना इजहार सिद्दीकी नमाज अदा कराई। वहीं धरावा ईदगाह में मौलाना मुराद कासमी ने सुबह 7:15 बजे, इस्लामगंज ईदगाह में मौलाना मकबूल कासमी ने सुबह 7:15 बजे, रंकेडीह ईदगाह में मुफ्ती मुहम्मद उल्लाह तथा हरखपुर में मुफ्ती जमीर ने नमाज अदा कराई।
इसके अलावा अलीगंज, कुड़वार, दोस्तपुर, कादीपुर, कूरेभार समेत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की मस्जिदों एवं ईदगाहों में निर्धारित समयानुसार ईदुल-अजहा की नमाज अदा की गई। शिया बहुल इलाकों में 9:15 बजे नमाज अदा की गई।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


