आशापट्टी में हुआ शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम
Oct 19, 2024 06:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Sultanpur News - सुलतानपुर में मोस्ट कल्याण संस्थान द्वारा शिक्षा जागरूकता बैठक आयोजित की गई। डा. सियाराम निषाद के नेतृत्व में, श्यामलाल ने कहा कि वर्तमान लोकतंत्र में जनता का प्रतिनिधियों पर कोई अंकुश नहीं है। उनका...

सुलतानपुर। मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वावधान में विकास खण्ड दोस्तपुर के मऊहारी आशापट्टी में डा. सियाराम निषाद के नेतृत्व व वंशराज पाल व गुड्डू निषाद के संरक्षण में शिक्षा जागरूकता की बैठक की गई। मोस्ट कल्याण संस्थान के निदेशक शिक्षक श्यामलाल ने कहा कि आज के लोकतंत्र में जनता को सिर्फ वोट देने का अधिकार रह गया है, चुनाव के बाद अपने ही प्रतिनिधि पर जनता का कोई अंकुश नहीं होता है। हमारी रुचि सांसद और विधायक बनने की नहीं बल्कि हमारी रुचि जनता द्वारा अपने सेवकों अर्थात सांसदों, विधायकों को नियंत्रित करने की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


