Sultanpur News: यूपी मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष का हुआ स्वागत
Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में डॉ बाबादीन चौधरी का चुनाव हुआ। सम्मान समारोह में उन्हें और अन्य खेल विदों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किट उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई।

Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डॉक्टर बाबादीन चौधरी के निर्वाचित होने पर जिला मुख्यालय के स्टेशन प्रांगण पर जिला ओलंपिक संघ, जिला कबड्डी, जिला एथलेटिक एसोसिएशन के खिलाड़ियों की तरफ से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ बाबादीन चौधरी, दिनेश श्रीवास्तव, कमल महाजन को अंग वस्त्र से मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव संजय तिवारी, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी जनार्दन मिश्रा व वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की ओर से सम्मानित किया गया। ओलंपिक संघ के महासचिव पंकज दुबे ने बधाई पत्र सौंपा। यहां पर एसोसिएशन के संरक्षक एवं पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी राघवेंद्र भूषण पांडे, कबड्डी एसोसिएशन के सचिव महेश कुमार, एमजीएस इंटर कॉलेज के प्रवक्ता राजेश कनौजिया मौजूद रहे।
डॉ बाबादिन चौधरी ने बताया कि सुलतानपुर उनकी कर्मभूमि व जन्म भूमि दोनों रही। मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के चेयरमैन कमल महाजन ने बताया कि यदि कोई खिलाड़ी एथलेटिक्स में नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता है तो उनकी तरफ से प्रत्येक खिलाड़ियों को किट की व्यवस्था दी जाएगी। इस सम्मान समारोह में कबड्डी एसोसिएशन से हीरालाल यादव, राम अवतार वर्मा, कोच अवधेश मिश्रा, चिरंजीव लाल, त्रिवेणी कनौजिया, पन्ने लाल प्राचार्य, सुरेश लाल प्रवक्ता, जयशंकर यादव, अनिल कनौजिया, हरिश्चंद्र यादव, राहुल कुमार, धर्मेंद्र कुमार नवनीत कुमार, शिवम गुप्ता, आकाश गुप्ता, मोहित यादव, आकाश वर्मा व अन्य मौजूद रहे।


