दहेज उत्पीड़न के मामले में मुकदमा दर्ज
Sultanpur News - हलियापुर के एक गांव में दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। नवविवाहिता मोनिका को ससुराल वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित किया और गहने छीनकर घर से बाहर निकाल दिया। पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मोनिका ने न्याय की गुहार लगाई है।

हलियापुर, संवाददाता । स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने प्रताड़ित किया, गहने छीनकर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में पति, सास-ससुर सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, हलियापुर के उसकामऊ निवासी मोनिका की शादी 19 फरवरी 2026 को अमेठी जनपद के कमरौली थाना अंतर्गत रखेता निवासी जागेश्वर पुत्र ईश्वरदीन से हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति जागेश्वर, सास जयकला और ससुर ईश्वरदीन मायके से पांच लाख रुपये नकद, फ्रिज, वाशिंग मशीन और एलसीडी टीवी लाने का दबाव बना रहे थे।
मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा और पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकियां भी दी गईं। आरोप है कि बीती नौ मई को ससुराल वालों ने मोनिका की बेरहमी से पिटाई की और उसके पास मौजूद सभी गहने छीनकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। 16 मई को मोनिका के जीजा हरिप्रसाद और दीदी गीता देवी अन्य रिश्तेदारों के साथ मामले को सुलझाने ससुराल पहुंचे। लेकिन विवाद और बढ़ गया। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


