लंबित मामलों की होगी विशेष जांच : डीएम

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

बल्दीराय तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए। 216 शिकायतों में से 53 का त्वरित निस्तारण किया गया। महिला कांस्टेबल को गर्मी के कारण घर भेजा गया और स्थानीय उत्पादों का समर्थन किया गया।

लंबित मामलों की होगी विशेष जांच : डीएम

बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय तहसील के नवनिर्मित परिसर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह और एसपी चारु निगम ने एक ओर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना, वहीं लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई के संकेत भी दे दिए। समाधान दिवस के दौरान डीएम ने फरवरी से लंबित चार मामलों के लिए जिम्मेदार लेखपाल नामवर सिंह के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिए और पूरे तहसील तंत्र की जांच के लिए विशेष टीम भेजने की घोषणा कर दी। जनसुनवाई के दौरान डीएम ने स्पष्ट कहा कि जनता की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि समय सीमा के बाद भी लंबित मामलों की जिम्मेदारी तय होगी और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में कुल 216 शिकायतें प्राप्त हुईं,जिनमें से 53 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सर्वाधिक शिकायतें पैमाइश, पुलिस विभाग, व राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। लंभुआ संवाद के अनुसार लंभुआ तहसील परिसर में एसडीएम श्रीमती प्रीति जैन की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें कुल 247 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 18 शिकायतों का निस्तारण किया गया। एसडीएम ने सभी शिकायतों का समयावधि के अंदर निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया।बच्ची को गोद में लेकर ड्यटी कर रही कास्टेबल को घर भेजा : जनसुनवाई के दौरान डीएम का मानवीय चेहरा भी देखने को मिला। अपनी बच्ची को गोद में लेकर ड्यूटी कर रही महिला कांस्टेबल कल्पना चौरसिया को भीषण गर्मी को देखते हुए तत्काल घर जाने के निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि गर्मी में बच्ची की तबीयत खराब हो सकती है, इसलिए उसकी सुरक्षा सर्वोपरि है। इसी दौरान तहसील परिसर में लगे प्रगतिशील किसान जमील अहमद के स्टॉल पर पहुंचकर डीएम ने स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली और 500 ग्राम सत्तू खरीदकर अपनी जेब से 100 रुपये का भुगतान किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।