सुलतानपुर-प्रधानमंत्री उज्ज्वला के लाभार्थियों को बांटा गया गैस सिलेंडर
Sultanpur News - सुलतानपुर में विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और सीडीओ विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में होली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया। विधायक ने सरकार के सहयोग की सराहना की।

सुलतानपुर, संवाददाता। विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में नवीन सभागार कलेक्ट्रेट में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में होली पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को गैस सिलेंडर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी ने विधायक सदर व सीडीओ का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। डीएसओ ने कहाकि मुख्यमंत्री, उप्र शासन की ओर से महिला सशक्तीकरण अभियान, उज्जवला से बना ऊर्जावान होली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 1,500 करोड़ की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण कार्यक्रम का लखनऊ से सजीव प्रसारण देखा व सुना गया।
पात्र लाभार्थियों सरोज गुप्ता, शकीला बानों, डाली,किरन कौशल व स्मिता हैं। विधायक सदर ने कहा गया कि केन्द्र व राज्य सरकार के सहयोग से पात्र लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना का वितरण किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



