Sultanpur News: डीएम से की होटल पर कब्जे की शिकायत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, सुल्तानपुरSultanpur News: गोसाईगंज के विजयबहादुर वर्मा ने डीएम को पत्र देकर बताया कि विपक्षियों ने उनकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया। उन्होंने कार्ट का सहारा लिया, जिसके बाद स्थगन आदेश पारित हुआ। विपक्षियों ने होटल पर कब्जा कर ताला लगा दिया। वर्मा ने तहसीलदार को भी सूचित किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Sultanpur News: गोसाईगंज। जयसिंहपुर तहसील के नथईपुर बरसोमा निवासी विजयबहादुर वर्मा ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि गांव के विपक्षियों ने उनकी भूमि को अपना बताते हुए कब्जे का प्रयास किया, इस पर वह कार्ट की शरण लिया। इसके बाद से स्थगन आदेश पारित हुआ। आरोप है कि विपक्षी ने उस भूमि पर बने होटल पर कब्जा कर उसमें ताला लगा दिया। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में तहसीलदार प्रशासन को भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में जिलाधिकारी से कोर्ट के स्थगन आदेश का अनुपालन की मांग की है।


