Sultanpur News: श्रद्धालुओं ने भवं-भवानी धाम में किया जलाभिषेक
हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Sultanpur News: मोतिगरपुर में सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं ने बारिश के बावजूद भव-भवानी धाम मंदिर में आस्था दिखाई। भक्तों ने भगवान शिव का पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित जय नारायण तिवारी के संयोजन में 51 विद्वानों द्वारा महामृत्युंजय मंत्र का जाप शुरू हुआ।

Sultanpur News: मोतिगरपुर। सावन के तीसरे सोमवार को मौसम पर आस्था भारी रही। सुबह से हो रही बूंदाबांदी के बावजूद भव-भवानी धाम मंदिर में श्रद्धालुओं का रेला लगा रहा। भक्तों ने हर-हर महादेव के जयघोष कर भगवान शिव का बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूर्वा और दूध से जलाभिषेक कर धूप-दीप से विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना के अनुसार जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर संस्थापक पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित जय नारायण तिवारी के संयोजन में पूर्णिमा तक 51 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा महामृत्युंजय मंत्र का जाप शुरू किया गया है। डॉक्टर मुकेश तिवारी ने पंडित रितिक मिश्र ने गन्ने का रस आदि से रुद्राभिषेक किया।


