मदनपुर देवरार में आग से आठ घरों की गृहस्थी राख

Feb 28, 2026 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

Sultanpur News - मदनपुर देवरार गांव की निषाद बस्ती में गुरुवार रात भीषण आग लग गई, जिससे 8 परिवार बेघर हो गए। आग से अनाज, कपड़े, बिस्तर और जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। सेवार्थम फाउंडेशन ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदान की। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सरकारी सहायता की मांग की।

मदनपुर देवरार में आग से आठ घरों की गृहस्थी राख

चांदा, संवाददाता। मदनपुर देवरार गांव की निषाद बस्ती में गुरुवार की रात अचानक लगी भीषण आग ने 8 परिवारों को बेघर कर दिया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते विक्रमजीत, राकेश निषाद, जगदीश प्रसाद, मुकेश निषाद, विजय प्रकाश, अजय निषाद, राम विलास तथा अरविंद के घरों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आकर घरों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, जरूरी दस्तावेज और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के बाद सभी परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक डॉ आशीष तिवारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।

फाउंडेशन की ओर से तत्काल राहत स्वरूप गृहस्थी का आवश्यक सामान, राशन सामग्री तथा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। डॉ. तिवारी ने कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में पूरा फाउंडेशन परिवार पीड़ितों के साथ खड़ा है और आगे भी हर संभव सहायता की जाएगी। फाउंडेशन की इस पहल से पीड़ित परिवारों के चेहरों पर थोड़ी राहत जरूर नजर आई। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपने जीवन को फिर से पटरी पर ला सकें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।