मदनपुर देवरार में आग से आठ घर जलकर राख
Sultanpur News - मदनपुर देवरार गांव की निषाद बस्ती में एक भीषण आग ने कई परिवारों को बेघर कर दिया। आग ने विक्रमजीत, राकेश, जगदीश, मुकेश, विजय, अजय, राम विलास और अरविंद के घरों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया। अग्नि पीड़ित परिवारों को सेवार्थम फाउंडेशन ने राहत सामग्री और आर्थिक सहायता प्रदान की।

चांदा, संवाददाता। मदनपुर देवरार गांव की निषाद बस्ती में गुरुवार की रात अचानक लगी भीषण आग ने आग परिवारों को बेघर कर दिया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते विक्रमजीत, राकेश निषाद, जगदीश प्रसाद, मुकेश निषाद, विजय प्रकाश, अजय निषाद, राम विलास तथा अरविंद के घरों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आकर घरों में रखा अनाज, कपड़े, बिस्तर, जरूरी दस्तावेज और अन्य घरेलू सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना के बाद सभी परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही सेवार्थम फाउंडेशन के संस्थापक डॉ आशीष तिवारी ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अग्नि पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
फाउंडेशन की ओर से तत्काल राहत स्वरूप गृहस्थी का आवश्यक सामान, राशन सामग्री तथा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। डॉ. तिवारी ने कहा कि विपत्ति की इस घड़ी में पूरा फाउंडेशन परिवार पीड़ितों के साथ खड़ा है और आगे भी हर संभव सहायता की जाएगी। फाउंडेशन की इस पहल से पीड़ित परिवारों के चेहरों पर थोड़ी राहत जरूर नजर आई। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपने जीवन को फिर से पटरी पर ला सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


