देव उत्सव हरिद्वार में भजन प्रस्तुत करेंगे गायक दीनबंधु सिंह

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - देव उत्सव 2026 कार्यक्रम 17 मार्च तक हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है। सुल्तानपुर के भजन गायक दीनबंधु सिंह अपनी टीम के साथ 16 मार्च को भजन प्रस्तुत करेंगे। इस उत्सव का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियां भी शामिल होंगी।

देव उत्सव  हरिद्वार में भजन प्रस्तुत करेंगे गायक दीनबंधु सिंह

सुलतानपुर, संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज तथा श्री गंगा सभा हरिद्वार के सहयोग से आयोजित देव उत्सव 2026 कार्यक्रम 17 मार्च तक सायंकाल 6:00 बजे से घंटाघर, हर की पौड़ी, हरिद्वार में आयोजित किया जा रहा है। इस उत्सव में सुल्तानपुर जिले के अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक दीनबंधु सिंह को अपनी पूरी टीम के साथ 16 मार्च को भजन प्रस्तुत करने का अवसर मिला है। दीनबंधु सिंह की भजनों में आध्यात्मिक ऊर्जा और भारतीय संस्कृति का अद्वितीय संगम देखने को मिलता है, जिससे दर्शक भक्तिभाव में डूब जाते हैं। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के निदेशक सुदेश शर्मा ने इस कार्यक्रम की भारतीय संस्कृति से जुड़ी महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से न केवल आध्यात्मिक उन्नति होती है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत भी जीवंत रहती है।

उन्होंने भजनों के माध्यम से जनता में संस्कृति और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने के लिए दीनबंधु सिंह और उनकी टीम की प्रशंसा की। देव उत्सव 2026 में न केवल भजन प्रस्तुतियों का आनंद लिया जाएगा, बल्कि विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी, जो दर्शकों को भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं और आध्यात्मिक अनुभवों से जोड़ेंगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।