Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsDeputy CM Brijesh Pathak to Address Unity Rally in Aliganj Amid Preparations
आज आएंगे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

आज आएंगे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

संक्षेप: Sultanpur News - अलीगंज कस्बे में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एकता यात्रा और जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित इस सभा में हजारों भाजपाई और क्षेत्रवासी शामिल होंगे। प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल की सफाई और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी की है।

Sun, 16 Nov 2025 05:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

कुड़वार, संवाददाता। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के अलीगंज कस्बे में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा द्वारा आयोजित एकता यात्रा व जनसभा को संबोधित करने सोमवार को पहुंच रहे है। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला सहित भाजपाई तैयारी में जुटे रहे। सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर इसौली विधानसभा के अलीगंज कस्बे में सोमवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एक जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा स्थल जिले सहित अमेठी जिले का बॉर्डर है जिससे सभा में दोनों जिलों के हजारों भाजपाइयों सहित क्षेत्रवासियों के पहुंचने का अनुमान है। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर रविवार सुबह से एडीओ पंचायत संतोष पाल सफाई कर्मियों की टोली के साथ साफ साफ सफाई करवाने में जुट गए थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कार्यक्रम स्थल अलीगंज चौकी के सामने सहित हेलीपैड स्थल कोटिया रोड पर भी साफ सफाई करवाई। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता आरएस आर्य के द्वारा एई अनुराग व जेई दुर्गेश की अनुरक्षण में हेलीपैड का निर्माण कराया गया। उन्होंने बताया कि उनके विभाग की टीम द्वारा हेलीपैड का निर्माण कराया गया। वहीं सुबह से ही व्यवस्था में बीडीओ नीलिमा गुप्ता, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी उपस्थित रहे। दोपहर बाद जिलाधिकारी कुमार हर्ष, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, बीडीओ अंकुर कौशिक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर कर्मचारियों को सतर्कता बरतते हुए सभी कार्य कराने का निर्देश दिया। उनके साथ ए डी एम प्रशाशन गौरव शुक्ला, सीओ सिटी सौरभ सामंत,तहसीलदार सदर देवानंद तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,भाजपा नेता राम चंद्र मिश्रा, राजेश दूबे निर्वाण, बबिता तिवारी, मनीषा पांडेय, संजय सिंह त्रिलोकचंदी, प्रदीप शुक्ला सहित सभी भाजपा नेता जोरदार तैयारी में लगे हुए है।