
चन्दौर को पर्यटक स्थल बनाने की उठ रही मांग
Sultanpur News - धनपतगंज के चन्दौर गांव के प्राचीन धार्मिक स्थलों को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग बढ़ी है। आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित ये स्थल श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रतीक हैं। भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बलराम मिश्रा ने मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री को पत्र भेजकर इस मुद्दे पर ध्यान आकर्षित किया है।
धनपतगंज, संवाददाता । विकास खण्ड के छोर पर स्थित चन्दौर गांव के प्रसिद्ध प्राचीन स्थलों को पर्यटक स्थल घोषित किए जाने की मांग लोगों ने तेज कर दी है। आदि गंगा गोमती के प्राचीन तट पर पुराने धार्मिक स्थल वर्तमान समय में भी लोगों की आस्था के प्रतीक बने हैं। चन्दौर गांव से ही प्राचीन काल में आदि गंगा गोमती इसी गांव से होकर निकली थी। जिसके तट पर सत्य सांई आश्रम है। यहां आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आकर माथा टेकते हैं। इसी गांव में स्थित बाबा असइत बसइत स्थल आज भी त्रिलोकचंद बैश्य क्षत्रियों के लिये अनुकरणीय है।
जहां बड़ी संख्या में त्रिलोचन्द बैश्य के बंसज आज भी माथा टेकते हैं। वही ब्रह्मचारी देवस्थान है। मान्यता है कि इसी स्थान पर 1928 में सामवेद में वर्णित एक ऐसा महायज्ञ हुआ था जिसमे यज्ञ के अंतिम दिन यज्ञ अधिष्ठाता स्वामी शुकदेवजी महाराज ने यज्ञ में समाधिस्थ होकर अपने प्राणों की आहुति दी थी। तब से आज तक विभिन्न जाति के लोग पहुंचकर पूजन अर्चन करते है। आश्रम के महन्थ स्वामी अवधेशदास महाराज बताते है कि चन्दौर गांव प्राचीन काल से अपनी धार्मिक मान्यताओं के साथ इतिहास को संजोए है।ज हां बिभिन्न वर्ग जाति के लोग आस्था के साथ पहुंच कर पूजन अर्चन करते है। भाजपा श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बलराम मिश्रा ने मुख्यमंत्री, पर्यटनमंत्री ,जिलाधिकारी को पत्र भेजकर चन्दौर गांव के ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटक स्थल घोषित करने की मांग की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




