कोइरीपुर में शटल एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर पूर्व विधायक ने रेल प्रबन्धक को पत्र सौंपा

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

सुलतानपुर के कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पर सटल एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की जा रही है। पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी ने इस संबंध में पत्र सौंपा है। क्षेत्रवासियों ने कई बार प्रदर्शन कर मांग की है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ट्रेन का ठहराव आवश्यक है, जिससे रेलवे आय में वृद्धि होगी।

कोइरीपुर में शटल एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर पूर्व विधायक ने रेल प्रबन्धक को पत्र सौंपा

चांदा (सुलतानपर)। संवाददाता। सुलतानपुर के कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पर वाराणसी से लखनऊ जाने वाली सटल एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर पूर्व विधायक लंभुआ देवमणि द्विवेदी ने उत्तर रेलवे महाप्रबंधक लखनऊ को पत्र सौंपा ।

कोइरीपुर स्टेशन पर ठहराव की मांग

बतां दे कि कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू से ही सटल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग जनता द्वारा की जा रही है । जिसके लिए कई बार कोइरीपुर कस्बा वासियो सहित क्षेत्र वासियों ने रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन कर मांग पत्र भी सोपे । परंतु अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई ।

ऐतिहासिक महत्व

कोइरीपुर रेलवे स्टेशन अपने आप में ऐतिहासिक है कस्बा कोइरीपुर व्यावसायिक दृष्टिकोण से बहुत ही पुरानी कारोबारी बाजार में शामिल है । वही इस स्टेशन से बगल में सटे प्रतापगढ़ जनपद का रामगंज व ढकवा बाजार भी जो वर्तमान में नगर पंचायत है वहां के लोगों का भी इसी स्टेशन से ट्रेन पड़कर आने-जाने का आवागमन रहता है।

कोविड काल का प्रभाव

कोविड काल में वरुणा एक्सप्रेस हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेन संचालित थी जो बंद कर दी गई । वर्तमान समय मे वाराणसी से लखनऊ अप डाउन शटल एक्सप्रेस का ठहराव होना कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पर जनहित में अति आवश्यक है ।

यात्रियों की संख्या

वहीं इसके रुकने से रेलवे के आय में भी बड़ी वृद्धि होगी । क्योंकि यहां से कम से कम 100 से 200 यात्री प्रतिदिन यात्रा करने के लिए निकलते हैं । इसलिए जनहित में इस ट्रेन का रुकना अनिवार्य है ।

जनप्रतिनिधियों की पहल

वैसे तो सुल्तानपुर प्रतापगढ़ के कई जनप्रतिनिधि ट्रेन के ठहराव के लिए कई बार पत्राचार किया परंतु कोई परिणाम नहीं निकला । वर्तमान समय में लम्भुआ के पूर्व विधायक देवमणि द्विवेदी ने इस संबंध में पहल कर नई शुरुआत की है । उनकी इस पहल से एक बार लोगों में ट्रेन ठहराव को लेकर फिर से आस जगी है ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पर सटल एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग कब से की जा रही है?
कोइरीपुर रेलवे स्टेशन पर शुरू से ही सटल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग जनता द्वारा की जा रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।