Sultanpur News: मोस्ट ने सौंपा सात सूत्रीय मांग

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

Sultanpur News: सुलतानपुर में मोस्ट कल्याण संस्थान ने मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें समाजसेवी विनोद सहनी की हत्या के बाद उनकी परिवार को 5 करोड़ रुपये की सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। साथ ही, दोषियों का एनकाउंटर और अवैध निर्माण पर कार्रवाई की भी मांग की गई है।

Sultanpur News: मोस्ट ने सौंपा सात सूत्रीय मांग

Sultanpur News: सुलतानपुर। मोस्ट कल्याण संस्थान के बैनर तले मोस्ट जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित सात सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि समाजसेवी विनोद सहनी पर नौ सितंबर 2026 को जानलेवा हमला किया गया था, जिनकी इलाज के दौरान 10 सितंबर 2026 को मृत्यु हो गई। इससे पीड़ित परिवार के साथ-साथ समाज में भी आक्रोश और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है। मोस्ट कल्याण संस्थान ने मृतक विनोद सहनी के परिवार को पाँच करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता एवं पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा परिवार की सुरक्षा को देखते हुए दो शस्त्र लाइसेंस एवं हत्या में शामिल सभी दोषियों का एनकाउंटर और सभी दोषियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाये जाने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसुल्तानपुरSultanpur News: मोस्ट ने सौंपा सात सूत्रीय मांग