Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsDelhi Triumphs in Maharana Pratap Volleyball Tournament Haryana as Runners-Up
दिल्ली ने हरियाणा को दोनों सेट में हराकर जीता फाइनल मैच

दिल्ली ने हरियाणा को दोनों सेट में हराकर जीता फाइनल मैच

संक्षेप:

Sultanpur News - लंभुआ के ग्राम पंचायत गरएं में आयोजित महाराणा प्रताप अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दिल्ली ने हरियाणा को हराकर फाइनल मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि विपिन सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी और 51 हजार का चेक प्रदान किया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की टीमों ने भाग लिया, जिसमें प्रतिभाओं की भरपूर प्रदर्शनी हुई।

Feb 09, 2026 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ क्षेत्र के ग्राम पंचायत गरएं में ग्राम प्रधान नीरव सिंह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप अंतर्जनपदीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जिसमें हरियाणा, प्रयागराज, दिल्ली, गंगापुर जौनपुर, गोरखपुर व सिवान बिहार की टीम ने हिस्सा लिया। फाइनल मैच दिल्ली एवं हरियाणा के बीच खेला गया। दोनों सीटों में 25-14/ 25-23 अंको से हरियाणा को हराकर हराकर दिल्ली ने फाइनल मैच जीत लिया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाजसेवी व उद्योगपति विपिन सिंह ने ट्रॉफी तथा 51 हजार का चेक देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उपविजेता टीम को भी पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि ग्राम प्रधान द्वारा खेल का आयोजन कराकर सराहनीय कार्य किया गया। जिसमें ढेर सारी प्रतिभाएं आकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जीतने वाली टीम तो अपनी प्रतिभा दिखाकर मैच जीत लेती है लेकिन हारने वाली टीम में भी कुछ कम प्रतिभा नहीं होती। बस जरूरत रहती है उसे और निकालने की। मौके पर कृष्ण कुमार सिंह, अजय सिंह, दिलीप सिंह, चित्रसेन सिंह, उमेश पांडे आदि मौजूद थे।