Sultanpur News: सड़क में गड्ढे होने से गिरकर चोटिल हो रहे लोग

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

Sultanpur News: सूरापुर में लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर शुक्रवार से हुए गड्ढों के कारण कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गए हैं। शनिवार को एक बाइक सवार कीचड़ में गिर गया। व्यापार मंडल ने पीडब्ल्यूडी से गड्ढा मुक्त करने की मांग की। बारिश के कारण गड्ढे पानी से भर जाते हैं, जिससे छोटे वाहन इस समस्या का शिकार हो रहे हैं।

Sultanpur News: सड़क में गड्ढे होने से गिरकर चोटिल हो रहे लोग

Sultanpur News: सूरापुर, संवाददाता । शनिवार की सुबह करीब ग्यारह बजे डाकखाना के सामने सड़क पर हुए गड्ढे के कारण परिवार के साथ जा रहा बाइक सवार कीचड़ में गिर गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने बाइक उठाई और किनारे किया। पोस्ट आफिस में काम करने वाले राजेंद्र मिश्र ने बताया कि शुक्रवार से अब तक दर्जनों बाइक सवार गिरकर चोटिल हुए और क‌ई ई-रिक्शा गड्ढे में पलट चुके हैं। जिससे सवारियों को चोटें भी आई। व्यापार मंडल अध्यक्ष वीके अग्रहरि विजय ने बताया कि शनिवार दोपहर पीडब्ल्यूडी की तरफ से जेसीबी लगाकर सड़क को गड्ढ़ा मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

लखनऊ-बलिया राजमार्ग सूरापुर में पुलिस चौकी और डाकखाना के बीच में सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात होने से गड्ढों में पानी भर जाता है, जिस कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते, इस वजह से आए दिन स्कूटी सवार, ई-रिक्शा जैसे छोटे पहिया वाले वाहन गड्ढों में फंसकर गिर जाते हैं। गड्ढों से बचने के लिए कभी कभी आगे जा रही कार या ई-रिक्शा अपनी गाड़ी को इस कदर घुमा देता है कि पीछे चल रहे बाइक सवार गड्ढे में फंसकर गिर जा रहे हैं। डा. डीपी शर्मा, भोला मिस्त्री, अब्दुल्ला अंसारी, सीताराम वर्मा, फूलचंद बिन्द, हंसराज पाल, आयुष वर्मा, निक‌ऊ वर्मा, दीपक जायसवाल आदि ने सड़क को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसुल्तानपुरSultanpur News: सड़क में गड्ढे होने से गिरकर चोटिल हो रहे लोग