चारा काटने जा रही दलित महिला की पिटाई
Sultanpur News - लंभुआ के गांव में, दलित महिला शकुंतला को खेत में चारा काटते समय माधव सिंह और सोनम सिंह ने मार-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विवाद के चलते आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

लंभुआ, संवाददाता। गांव में ही खेत में चारा काटने जा रही दलित महिला को बुरी तरह मारने पीटने वाले दो आरोपियों पर पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के गरएं की दलित महिला शकुंतला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके गांव के ही माधव सिंह से खेत में जानवर चले जाने के कारण पहले विवाद हुआ था। दो दिन पूर्व दिन में वह गांव में ही खेत में चारा काटने जा रही थी तभी नहर के पास माधव सिंह तथा सोनम सिंह उसकी बुरी तरह मारते-पीटते जमीन पर पटक दिए तथा जाति सूचक शब्दों की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
कोतवाली प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


