Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsCourt Questions Police Conduct in Drug Raid Incident in Sultanpur
सुलतानपुर-दबिश देने वाले पुलिसकर्मियों की होगी समीक्षा

सुलतानपुर-दबिश देने वाले पुलिसकर्मियों की होगी समीक्षा

संक्षेप:

Sultanpur News - सुलतानपुर में नशीले पदार्थ बेचने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई को अनुचित बताया। जमानत पर रिहा हुई पूजा शुक्ला की याचिका पर कोर्ट ने पुलिस टीम पर कार्रवाई का आदेश दिया।...

Sat, 30 Aug 2025 01:18 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

सुलतानपुर, संवाददाता। नशीला पदार्थ बेचने की सूचना पर दबिश देने पहुंची पुलिस टीम के कार्य को कोर्ट ने अनुचित बताते हुए डीएम और एसपी को आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र जारी किया है। एडीजे राकेश पांडेय ने ट्रायल कोर्ट को पुलिसकर्मियों के आचरण की समीक्षा करने का निर्देश भी दिया है। पुलिस टीम पर हमला करने एवं कुत्तों से कटवाने के मामले में जेल भेजी गई पूजा शुक्ला की जमानत अर्जी मंजूर कर कोर्ट ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। वकील इन्द्रहास पाठक ने याचिका पेश कर कार्रवाई की मांग की। जिस पर कोर्ट ने दबिश टीम पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जयसिंहपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक जितेंद्र यादव, नफीसुद्दीन और अन्य बीते नौ अगस्त को वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक उसी दौरान उन्हें बरौंसा चौराहे के निकट रहने वाले आरोपी जितेंद्र कुमार शुक्ल के जरिए नशीला पदार्थ बेचने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस उनके घर पहुंची। आरोप है कि जितेंद्र कुमार शुक्ल व उसकी पत्नी पूजा ने लोहे की रॉड से पुलिस टीम पर हमला किया एवं पालतू कुत्तों को काटने के लिए ललकार दिया। हमले और कुत्तों के काटने से एक दरोगा एवं महिला आरक्षी को घायल हो गए। जिसके बाद आरोपी जेल भेजे गए।