कोर्ट ने 10 पर केस दर्ज करने का आदेश दिया
सुलतानपुर। घर में घुसकर महिला की पिटाई, गाली गलौज, लूट और अन्य

Newswrapहिन्दुस्तान टीम,सुल्तानपुरWed, 01 Nov 2023 04:20 PM
ऐप पर पढ़ें
सुलतानपुर।
घर में घुसकर महिला की पिटाई, गाली गलौज, लूट और अन्य आरोपों में कोर्ट ने 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। पीपरपुर थाना क्षेत्र के नगरडीह निवासी सुनीता सिंह ने अधिवक्ता विमल कुमार दुबे के जरिए न्यायिक मजिस्ट्रेट आंचल अधाना की कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। आरोप है कि मकान बनवा रही सुनीता पर बीती पांच जून की रात आरोपियों ने घर में घुसकर पिटाई की और जेवर तथा नगदी लूट ले गए। घटना में नागेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह, प्रिंसू, संतोष सिंह, निशा सिंह, ब्यूटी सिंह, घेरराऊ तथा तीन अज्ञात आरोपी हैं।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
