राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार समाप्त

Apr 06, 2026 05:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - कादीपुर, संवाददाता तहसीलदार कोर्ट की गायब पत्रावलियों के संबंध में अब तक जारी रहे

राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार समाप्त

कादीपुर, संवाददाता तहसीलदार कोर्ट की गायब पत्रावलियों के संबंध में अब तक जारी रहे राजस्व न्यायालयों का बहिष्कार समाप्त हो गया। यह निर्णय सोमवार को कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया।यह जानकारी देते हुए सचिव मंगला प्रसाद तिवारी ने बताया कि तहसीलदार कोर्ट की तमाम पत्रावलियां काफी समय से गायब थीं। बार-बार शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिसके कारण वादकारी परेशान थे। कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ और न ही किसी की जिम्मेदारी तय हुई। वार्ता में जानकारी दी गई कि गायब पत्रावलियां तलाश करने पर मिल गई हैं, जिसके कारण कोर्ट बहिष्कार का निर्णय वापस लिया गया है।

मंगलवार से पूर्ववत कार्य होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।