तहसीलदार को अवमानना का नोटिस

Apr 17, 2026 11:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - सुलतानपुर के लंभुआ तहसील के सहिनवा गांव में विवादित भूखंड से अवैध कब्जा हटाने में देरी पर हाईकोर्ट ने तीन अधिकारियों, सहित तहसीलदार, पर अवमानना नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता ने इस मामले में जनहित याचिका दायर की थी, जिसमें कोर्ट ने अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे।

तहसीलदार को अवमानना का नोटिस

सुलतानपुर। लंभुआ तहसील के सहिनवा गांव के पंचायत भवन, खलिहान व तालाब के विवादित भूखंड से अवैध कब्जा हटाने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर तहसीलदार समेत तीन अधिकारियों पर अवमानना नोटिस जारी हुई है। हाईकोर्ट ने मामले को 27 अप्रैल को सूचीबद्ध कर जवाब तलब किया है। याचिकाकर्ता विश्राम भारती द्वारा दायर जनहित याचिका में तीन मार्च 2025 को कोर्ट ने प्रशासन को अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए थे, इसके बावजूद कार्रवाई नहीं की गई थी। इसे लेकर याचिकाकर्ता ने अवमानना के लिए दण्डित करने की याचिका दाखिल की है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।