Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsConfusing Milestone Causes Distress for Travelers Near Baldi Ray
सुलतानपुर-मुसाफिर खाना-देवरा मार्ग पर लगा भ्रामक माइल स्टोन

सुलतानपुर-मुसाफिर खाना-देवरा मार्ग पर लगा भ्रामक माइल स्टोन

संक्षेप:

Sultanpur News - बल्दीराय तहसील के चकटेरी गांव में मुसाफिर खाना-देवरा मार्ग पर भ्रामक माइल स्टोन ने वाहन चालकों और राहगीरों में भ्रम पैदा कर दिया है। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी से इसे जल्द सही करने की मांग की है क्योंकि यह माइल स्टोन गलत दूरी दिखा रहा है।

Jan 07, 2026 06:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share Share
Follow Us on

बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय तहसील मुख्यालय के समीप चकटेरी गांव में मुसाफिर खाना-देवरा मार्ग पर लगा भ्रामक माइल स्टोन उक्त मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों व राहगीरों में भ्रम पैदा कर रहे है। उक्त मार्ग के संरक्षण के जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी के कार्मिक अधिकारियों की नजर अब तक उस भ्रामक माइल पर कैसे नहीं पड़ रही है। आपको बता दें कि उक्त मार्ग से रामनगरी अयोध्या को सैंकड़ो श्रद्धालु प्रतिदिन गुजरते हैं। माइल स्टोन पर चकटेरी से बहुरावां की दिशा में मुसाफिरखाना की दूरी 17 किलोमीटर इंगित की गई है,जबकि उक्त दिशा में बहुरावां है जिसकी दूरी उक्त स्थान से 3 किलोमीटर है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उक्त भ्रामक माइल स्टोन से दिन भर में कई बाहरी वाहन चालक भ्रमित हो रहे हैं। राम गुलाम, राम बख्श, नीरज, संदीप, प्रदीप, ओम नारायण दूबे, प्रहलाद सिंह, प्रदीप कुमार ओझा, स्वामीनाथ यादव, जितेंद्र सिंह,दिनेश दूबे आदि ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिदिन दर्जनों लोगों को उक्त भ्रामक माईल स्टोन के कारण भ्रम पैदा होने पर रास्ता बताना पड़ता है। ग्रामीणों की मांग है कि विभाग को तत्काल इस संबंध में कार्रवाई करते हुए भ्रामक माईल स्टोन को सही करवाना चाहिए ताकि राहगीरों वाहन चालकों को कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। इस संबंध में संबंधित जेई जितेंद्र कुमार बिन्द का कहना है मेरे संज्ञान में नहीं है यदि ऐसा भ्रामक माइल स्टोन लगा है तो उसे जल्द सही करवाया जायेगा।