जन चौपाल में दी गई सरकार की योजनाओं की जानकारी

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

शुक्रवार रात शुकुल उमरी गांव में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम प्रीति जैन, विधानसभा विधायक सीताराम वर्मा और अन्य अधिकारियों ने सरकार की योजनाओं की जानकारी साझा की। विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर स्थानीय लोगों के बीच जानकारी पहुँचाई। मुख्य उद्देश्य योजनाओं का प्रचार करना था।

जन चौपाल में दी गई सरकार की योजनाओं की जानकारी

चांदा, संवाददाता। शुक्रवार रात क्षेत्र के शुकुल उमरी गांव में जन चौपाल का आयोजन प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से एसडीएम लम्भुआ प्रीति जैन, पीडी अशोक कुमार व खंड विकास अधिकारी निशा तिवारी की ओर से सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि के रूप में लम्भुआ विधायक सीताराम वर्मा जिला महामंत्री भाजपा विजय प्रताप त्रिपाठी द्वारा भी सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई । जन चौपाल का उद्देश्य सरकार के योजनाओं का विस्तृत जानकारी लोगों का तक पहुंचाना है और सभी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर महती भूमिका पर प्रकाश डाला गया।

जन चौपाल में सभी विभागो के अलग-अलग स्तर लगाए गए थे। जिसमें स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग खाद एवं रसद विभाग बाल विकास विभाग विद्युत विभाग कृषि विभाग सहित सभी विभाग का स्टॉल लगाया गया था। जन चौपाल में सभी विभागों द्वारा अलग-अलग अपने विभाग की जानकारियां लोगों के बीच साझा की गई। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का प्रधान संघ जिला अध्यक्ष मनोज गोस्वामी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।