
सुशासन के सशक्त सूत्रधार थे अटल : सुशील त्रिपाठी
Sultanpur News - भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती के अवसर पर भाजपा ने स्वच्छता अभियान और दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिला नेताओं ने स्वच्छता अभियान चलाया और अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 25 दिसंबर को उनकी जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
अटल जी की जन्मशती के उपलक्ष्य में चलाया गया स्वच्छता अभियान पूर्व पीएम अटल की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगी भाजपा सुलतानपुर, संवाददाता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशती के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय परिसर व विवेकनगर स्थित अटल पथ पर स्वच्छता अभियान व दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर स्वच्छता अभियान में भाजपा जिला महामंत्री संदीप सिंह, मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी, सुनील वर्मा, मण्डल अध्यक्ष संतोष सिंह, सोहनलाल निषाद, महेश यादव आदि ने कार्यालय व परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। इसी क्रम में विवेक नगर स्थित अटल पथ पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी, नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल, विनोद पांडेय, शिवमूर्ति पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय, अनुज प्रताप सिंह, हिमांशु गुप्ता, रेनू सिंह,मंजू तिवारी, संदीप गुप्ता, राहुल भान मिश्रा, वीरेंद्र गुप्ता आदि ने स्वच्छता अभियान चलाया।
अटल जी की जयंती की पूर्व संध्या पर जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की अगुवाई में भाजपा जिला कार्यालय व विवेनगर स्थित अटल पथ पर दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। सुशील त्रिपाठी ने कहा कि अटल जी सुशासन के सशक्त सूत्रधार थे। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने जानकारी दी कि भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाएंगी। इस दौरान जिले के 1991 बूथों पर अटल स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर आनन्द द्विवेदी, डॉ प्रीति प्रकाश, धर्मेन्द्र कुमार, चन्दन नारायन सिंह, राजेश दूबे निर्माण, संजय उपाध्याय, मनोज श्रीवास्तव, सुनील विश्वकर्मा, रचना अग्रवाल, दयाराम यादव, अतुल सिंह, नीता मौर्य, सुरजीत कुमार गौड़, सुनील निषाद आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




