सुलतानपुर-कर्मचारियों के अभाव में मुकदमों के निस्तारण में देरी
Sultanpur News - कादीपुर में सिविल कोर्ट जूनियर डिवीजन में कर्मचारियों की कमी के कारण मुकदमों का निस्तारण धीमी गति से हो रहा है। लगभग 11 हजार सिविल वाद और 20 हजार फौजदारी वाद लंबित हैं। सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट...

कादीपुर। सिविल कोर्ट जूनियर डिवीजन में कर्मचारियों की कमी के कारण मुकदमों का निस्तारण धीमी गति से हो रहा है। इसके कारण वादकारी परेशान हैं। जूनियर डिवीजन में लगभग 11 हजार सिविल वाद एवं कादीपुर अखंडनगर दो थानों की बीस हजार फौजदारी वाद लंबित हैं। कादीपुर में दीवानी की दो कोर्ट चलती है। इसमें से सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट 16 अप्रैल से रिक्त है। इन दिनों एक मुंसरिम, एक फौजदारी अहलमद, एक पेशकार तथा एक टंकक हैं। वाद लिपिक, प्रतिलिपिक तथा कंप्यूटर आपरेटर की जगह लगातार खाली ही रहती है। फाइलों के इतने बड़े बोझ को संभालने के लिए कर्मचारियों का होना बहुत जरूरी है। जो टंकक आए हैं उनकी कार्य प्रगति शिथिल होने के कारण निस्तारण की गति और धीमी हो जाती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।