Sultanpur News: जय कन्हैया लाल की धुन पर झूमे श्रद्धालु

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सुलतानपुर में पूरी आस्था एवं उल्लास के साथ मनाई गई। लोगों ने मंदिरों और घरों में भक्ति गाते हुए उत्सव मनाया। विभिन्न स्थानों पर मेले का आयोजन हुआ, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भोर तक चले। जनपद न्यायाधीश एवं जिलाधिकारी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

Sultanpur News: जय कन्हैया लाल की धुन पर झूमे श्रद्धालु

Sultanpur News: सुलतानपुर, संवाददाता श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूरे जिले में पूरी आस्था व उल्लास के साथ मनाई गई। रात 12 बजते ही नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की धुन पर लोग झूम उठे। मंदिरों से लेकर घरों तक घंटा व शंख की ध्वनि सुनाई देने लगीं। आयोजन स्थल पर प्रसाद बांटा गया। कई स्थानों पर मेले का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन भोर तक जारी रहे।

कार्यक्रम का आयोजन

रिजर्व पुलिस लाइन स्थित मंदिर प्रांगण में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार, जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल मौजूद रहे। डीएम एसपी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी लीलाओं पर आधारित मनोहारी प्रस्तुतियां दी गईं। एसपी ने प्रसाद वितरित किया। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय भजन गायकों ने कृष्ण के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। संस्था प्रमुख आईपीएस ब्रजेश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक ने कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पूजा अर्चना की। शहर के लिटिल फ्लावर स्कूल में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर प्रबंधक प्रमोद कुमार पाण्डेय की अगुवाई में आयोजन किया गया।

गुप्तारगंज बाजार में आयोजन

कूरेभार संवाद के अनुसार गुप्तारगंज बाजार में तीन दिवसीय ऐतिहासिक जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। वहीं कूरेभार थाना परिसर और कस्बे के करीब आधा दर्जन पूजा पंडालों में भी देर रात तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। हर ओर ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष गूंजते रहे। गुप्तारगंज के चंडिका देवी धाम, गायत्री मंदिर परिसर समेत विभिन्न स्थानों पर सजे आकर्षक पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे। शाम ढलते ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मेले में पहुंचने लगे। झूले, खिलौने और खान-पान की दुकानों ने मेले की रौनक बढ़ा दी। मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही घंटा-घड़ियाल और शंखनाद से पूरा बाजार गूंज उठा।उ धर, कूरेभार थाना परिसर स्थित मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर उपेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया। चांदा संवाद के अनुसार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कोतवाली व कस्बा सहित क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। कलाकारों द्वारा भजन संध्या का प्रोग्राम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के आयोजक प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चांदा राजकुमार वर्मा के इस आयोजन को लेकर लोगों द्वारा खूब सराहना की गयी । कार्यक्रम में लम्भुआ विधायक के पुत्र कर्नल पंकज पटेल समाजसेवी बबुल्ले खां, संजीव सिंह, अजय दुबे मौजूद रहे। चांदा कस्बे में दो दिवसीय महोत्सव का शुभारम्भ हुआ।

ग्रामीण क्षेत्रों में उत्सव

जयसिंहपुर और गोसाईंगंज क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। गोसाईंगंज बाजार में विभिन्न स्थानों पर सजाए गए पंडालों में स्थापित श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं के पट रात 12 बजे के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। आधी रात को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों और पंडालों में जयकारे गूंज उठे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। गोपालपुर में अदिति पाठक ने केक काटकर कान्हा का जन्मदिन मनाया। वहीं शोभीपुर गांव में आस्था वर्मा और अनवी वर्मा ने कान्हा बने अर्व वर्मा और अक्ष वर्मा के साथ केक काटकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। जयसिंहपुर और गोसाईगंज थाने में जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। कुड़वार संवाद के अनुसार थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में थाना परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित भजन संध्या में गायक विनोद यादव और अनीता ने भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे। आचार्य सुनील तिवारी ने मुख्य यजमान थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव को विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रश्नोत्तर

✦श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई गई?−
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूरे जिले में पूरी आस्था व उल्लास के साथ मनाई गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसुल्तानपुरSultanpur News: जय कन्हैया लाल की धुन पर झूमे श्रद्धालु