बाल संस्कार केंद्र पर मेहंदी प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ
Sultanpur News - सुलतानपुर के हथियाला श्मशानघाट स्थित बाल संस्कार केंद्र पर होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। इस अवसर पर मेहंदी प्रशिक्षण और किशोरी विकास केंद्र की शुरुआत की गई, जो महिलाओं को कौशल विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करेंगे।

सुलतानपुर, संवाददाता । हथियाला श्मशानघाट स्थित बाल संस्कार केंद्र पर रंगों का पावन पर्व होली बड़े उत्साह, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया गया। बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, सद्भाव और सामाजिक समरसता का सुंदर संदेश दिया। इस अवसर पर मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र तथा किशोरी विकास केंद्र का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। इन केंद्रों के माध्यम से बालिकाओं और महिलाओं को कौशल विकास, स्वास्थ्य जागरूकता तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह शक्ति प्रकाश ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का स्वरूप माना गया है।
जहाँ महिलाओं का सम्मान होता है, वहीं सुख, समृद्धि और देवत्व का वास होता है। मातृशक्ति समाज और राष्ट्र की सशक्त आधारशिला है। स्वावलंबन एवं समाज निर्माण में मातृशक्ति को भी आगे आना चाहिए। डॉ. सुनील त्रिपाठी ने कहा कि सेवा भारती का कार्य समाज में सेवा, संस्कार और समरसता की भावना को बढ़ाना है। बाल संस्कार केंद्र बच्चों में अच्छे संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम का निर्माण करते हैं। कार्यक्रम में ज्योति तिवारी, डॉ. राजीव त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक पांडेय, विभाग सेवा प्रमुख दयाराम, सत्रुधन, विवेक, राहुल, केंद्र के शिक्षक दान बहादुर, अखिल प्रताप, शिखर पाठक तथा नगर प्रचारक सुशील की गरिमामयी उपस्थिति रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


