Sultanpur News: एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर खंभे से टकराई कार, बाल-बाल बचे सवार
हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Sultanpur News: दोस्तपुर के खालिसपुर दुर्गा गांव के पास एक कार सर्विस रोड पर सड़क समाप्त होने के कारण खंभे और स्टे-तार से टकरा गई। हादसे में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। सड़क के समाप्त होने की जानकारी ना होने के कारण चालक को हादसे का अंदाजा नहीं हुआ।

Sultanpur News: दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। थाना क्षेत्र के खालिसपुर दुर्गा गांव के पास शनिवार रात सर्विस रोड पर सड़क समाप्त होने से एक कार सड़क किनारे लगे खंभे और स्टे-तार से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि, उसमें सवार ओम, पलक, पिंटू पांडेय समेत चार लोग बाल-बाल बच गए। कार सवार लोग दोस्तपुर कट से गोसैसिंहपुर की ओर जा रहे थे। माइलस्टोन 155.3 के पास खालिसपुर दुर्गा गांव के समीप सर्विस रोड आगे नहीं बनी है। सड़क दूसरी दिशा में मुड़ गई है, लेकिन मौके पर रास्ता बदलने अथवा सड़क समाप्त होने का कोई संकेतक नहीं लगाया गया है। इससे चालक को आगे रास्ता खत्म होने का अंदाजा नहीं हो सका और कार सड़क किनारे लगे खंभे के स्टे-तार से टकरा गई।


