ताला तोड़कर गृहस्थी का सामान चोरी

Feb 28, 2026 06:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - गोसाईगंज के सहादतपुर में एक बंद मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। मकान मालकिन आशा 16 फरवरी को शादी में गई थीं। चोरों ने बाउंड्री वॉल फांदकर घर में प्रवेश किया और आठ कमरों के ताले तोड़कर पीतल के थाल, भगोना, तेल और साड़ियां चुरा लीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।

ताला तोड़कर गृहस्थी का सामान चोरी

गोसाईगंज, संवाददाता। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के सहादतपुर में बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मकान मालकिन आशा 16 फरवरी को अपने मायके भतीजी की शादी में शामिल होने गई थीं। घर सूना पाकर चोर बाउंड्री वॉल फांदकर अंदर घुस गए और आठ कमरों के ताला तोड़कर सामान उठा ले गए। 27 फरवरी को जब आशा घर लौटीं तो कमरों के टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर दंग रह गई। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़िता के अनुसार चोर पीतल के दो थाल, एक भगोना, करीब 15 लीटर तेल, दो साड़ियां तथा अन्य घरेलू सामान उठा ले गए है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।