Sultanpur News: सूने घर का ताला तोड़ लाखों के जेवर ले उड़े चोर

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के बिरमलपुर गांव में सूने मकान को निशाना बनाते हुए

Sultanpur News: सूने घर का ताला तोड़ लाखों के जेवर ले उड़े चोर

Sultanpur News: जयसिंहपुर, संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के बिरमलपुर गांव में सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर समेट ले गए। घटना के समय परिवार के सदस्य अस्पताल में भर्ती महिला की देखभाल के लिए घर से बाहर थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।बिरमलपुर निवासी विजय शर्मा ने बताया कि उनकी मां का सुलतानपुर के एक निजी अस्पताल में पेट का ऑपरेशन हुआ है। वह अपने छोटे भाई ऋषि के साथ अस्पताल में मौजूद थे, जबकि घर पर ताला बंद था। रविवार शाम जब वह घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला।

घर के अंदर अलमारी और बक्सों के ताले भी टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित के अनुसार चोर उनकी पत्नी और मां के सोने के मंगलसूत्र, चेन, कान के कुंडल तथा चांदी का कमरबंद समेत लाखों रुपये मूल्य के जेवर उठा ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने डायल-112 को सूचना दी और कोतवाली में तहरीर दी। पीड़ित ने गांव के ही एक युवक पर संदेह जताया है। उनका आरोप है कि अस्पताल में रहने के दौरान उसने फोन कर घर के लोगों के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया था। कोतवाल विवेक कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।