Sultanpur News: संतों का सामीप्य ही जीवन का है मूल दर्शन : निष्ठा शर्मा
Sultanpur News: चांदा के कोइरीपुर नगर पंचायत में सत्यधाम आश्रम पर मासिक सत्संग में बॉलीवुड सिंगर निष्ठा शर्मा शामिल हुईं। संतों की महिमा पर चर्चा हुई और कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। देवेन्द्र कविराजदेव जी ने प्रतिभा के सम्मान पर जोर दिया। निष्ठा शर्मा ने भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध किया।

Sultanpur News: चांदा, संवाददाता । कोइरीपुर नगर पंचायत के समीप सिंहौली में स्थित आध्यात्मिक आस्था का लोकप्रिय केंद्र सत्यधाम आश्रम पर मासिक सत्संग में बॉलीवुड सिंगर, सरगम क्वीन, निष्ठा शर्मा का आगमन हुआ, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सत्यधाम के सत्संग में गद्दीधीश सत्यसमदर्शी देवेन्द्र कविराजदेव जी महाराज ने कहा कि हर प्रतिभा का सभी को सम्मान करना चाहिए, क्योंकि प्रतिभाएं ईश्वर प्रदत्त उपहार है। बॉलीवुड सिंगर निष्ठा शर्मा ने कहा कि संतों का सामीप्य ही मूल जीवन दर्शन है। उन्होंने भजन गाकर लोगों को भाव विभोर कर दिया। पूज्य संत शत्रुघ्न साहिब की ओर से रचित गुरु दया दो का विमोचन हुआ, संत निर्मल ने आध्यात्मिक भजन सत्संग कहा।
वहीं संगीतविद् जय प्रकाश शर्मा जी ने गुरु महिमा एवं संगीत साधना पर उद्बोधन किया। गद्दीधीश द्वारा निष्ठा शर्मा को अंगवस्त्रम, स्मृति चिह्न व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। म्यूजिक डायरेक्टर हर्षित शर्मा ने संतो को मनमोहक भजन सुनाकर आशीर्वाद प्राप्त किए।कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से सैकड़ों श्रद्धालु, यूट्यूबर्स, इंफ्लूएंसर्स, प्रशंसक भी जुटे। मौके पर प्रबंधक सुधा देव, संगीता मौर्या, बृज कुमार प्रधानाध्यापक प्रेमा, सरिता यादव, सिंगर विनय पाण्डेय, राजीव मौर्य, धर्मराज राईटर, रंजीत, आकाश उमरवैश्य, विपिन कुमार, हीरालाल प्रबंधक, रामाशीष, अंजू यादव सिंगर, अमिता अग्रहरि, पंकज शर्मा, शिवानी विश्वकर्मा, साक्षी मौर्या, स्नेहा, देव राजन, शुभम, सच्चेलाल मौर्य, दीक्षा बरनवाल, पीर अली, दर्शिता देव, कंचन यादव, आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


