पीएम पर की गयी टिप्पणी पर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - सुलतानपुर में भाजपा महिला मोर्चा और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी का विरोध किया। उन्होंने सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग की और कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने 2027 में सपा को जवाब देने का भी आश्वासन दिया।

पीएम पर की गयी टिप्पणी पर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

सुलतानपुर, संवाददाता । समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को कादीपुर तहसील के सामने भाजपा महिला मोर्चा एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा की महिला नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग की। विधायक राजेश गौतम भी मौजूद रहे। इस दौरान किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य मधु काजल, सुनीता बरनवाल व विजय लक्ष्मी शुक्ला आदि महिला नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है,जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है।जनता

2027 में सपा को इसका करारा जवाब देगी। इस मौके सुनीता बरनवाल, विजय लक्ष्मी शुक्ला, करिश्मा गौतम, प्रतिमा सिंह, शकुंतला मिश्रा, सुनीता उपाध्याय, सावित्री सिंह, आसमा खातून समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मीडिया प्रमुख विजय सिंह रघुवंशी ने बताया की 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले जनपद के सपा सांसद व समाजवादी पार्टी के खिलाफ लंभुआ ब्लाक मुख्यालय के सामने व कादीपुर में महिला मोर्चा की नेता रागिनी मिश्रा,भावना राय, सुनीता बरनवाल, विजय लक्ष्मी शुक्ला आदि ने हाथों में तख्तियां लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।