बिरसिंहपुर अस्पताल में नहीं है फिजियोथेरेपिस्ट
Sultanpur News - जयसिंहपुर के बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल में फिजियोथेरेपी से संबंधित सभी आवश्यक उपकरण उपलब्ध हैं, लेकिन अस्पताल में फिजियोथैरेपिस्ट की तैनाती नहीं हुई है। हड्डी के डॉक्टर मरीजों को फिजियोथेरेपी की सलाह देते हैं, लेकिन मरीजों को सुलतानपुर जाना पड़ता है। सीएमएस ने फिजियोथैरेपिस्ट की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है।

जयसिंहपुर, संवाददाता। बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल में फिजियोथेरेपी से जुड़े लगभग सभी जरूरी सामान उपलब्ध हैं। पर फिजियोथैरेपिस्ट की तैनाती अस्पताल में नहीं हो सकी है। हड्डी के डाक्टर जरूरत पड़ने पर फिजियोथेरेपी की मरीजों को सलाह देते हैं। फिजियोथैरेपिस्ट न होने से फिजियोथेरेपी के लिए मरीजों को इसके लिए सुलतानपुर जाना पड़ता है। अस्पताल के सीएमएस ने फिजियोथेरेपिस्ट की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। सदर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के बिरसिंहपुर सौ बेड के अस्पताल में फिजियोथेरेपी के लिए एक्सरसाइज की साईकिल, वैक्यूम थेरेपी, डिजिटल सीपीएम मशीन, रिस्ट एक्सरसाइजर, हील एक्सरसाइजर, इलेक्ट्रॉनिक मसल टोनर, फिजियो काउच, ग्रिप एक्सरसाइजर, इन्टरफ़्रेंटियल थेरेपी, पैरालाल बार, ऐंकिल एक्सरसाइजर, रोइंग एक्सरसाइजर समेत हजारों कीमत के कई उपकरण उपलब्ध हैं।
पर इन उपकरणों का फिजियोथैरेपिस्ट न होने कोई फायदा लोगों को नही मिल रहा है। फिजियोथेरेपिस्ट की तैनाती नही की जा सकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


