अनियंत्रित बाइक ठेलिया से टकराई, एक युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - सुलतानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़ी ठेलिया से टकरा गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों युवक ईंट भट्ठे पर काम करते थे और किसी काम से लौट रहे थे।

अनियंत्रित बाइक ठेलिया से टकराई, एक युवक गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

चांदा (सुलतानपुर), संवाददाता। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ठेलिया से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सिंटू पुत्र बरसाती (28) निवासी ग्राम पूनी भीम पट्टी तथा छबिलाल पुत्र नन्हेलाल (25) निवासी असरापुर मझगंवा, थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकरनगर, चांदा क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। दोनों किसी काम से मोटरसाइकिल से कोथरा गए थे और वापस लौट रहे थे।चांदा

चौराहे से कुछ दूर आरा मशीन के पास बाइक चला रहे सिंटू अचानक संतुलन खो बैठे, जिससे बाइक सड़क किनारे खड़ी ठेलिया से जा भिड़ी और दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हादसा देखकर आसपास के दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सिंटू की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।