Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsBike Accident in Lumbhua Two Young Riders Injured in Collision with Car

कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, रेफर
संक्षेप:
Sultanpur News - लंभुआ के सैतापुर सराय गांव में बुधवार सुबह एक कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। राज (21) और कार्तिक (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Feb 11, 2026 11:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के सैतापुर सराय गांव के निकट बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे बाइक सवार जैतपुर निवासी राज (21) तथा पथरा निवासी कार्तिक पांडे (16) दोनों को कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई शुरू की।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




