आडिट के दौरान 61 ग्राम पंचायतों में 161 कमियां सामने आईं

Jan 19, 2026 09:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - सुलतानपुर जिले की ग्राम पंचायतों में हुई लेखा परीक्षा में 61 पंचायतों में विभिन्न खामियां पाई गई हैं। आडिट के दौरान संबंधित ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। 2017-18 में 14 प्रतिशत ग्राम पंचायतों की आडिट संतोषजनक रही, जबकि अन्य में कई मामले प्रकाश में आए हैं।

 आडिट के दौरान 61 ग्राम पंचायतों में 161 कमियां सामने आईं

सुलतानपुर। जिले की ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्यो लेखा परीक्षा की ओर से कराई गई आडिट में 61 ग्राम पंचायतों में विभिन्न खामियां सामने आईं है। आडिट के दौरान मामले में मिली खामियों के बारे में संबंधित ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। कई गांव में कोई मामले नहीं पाए गए है। वर्ष 2017-18 में ग्राम पंचायतों में हुए कार्यो की जिला लेखा परीक्षा कार्यालय के माध्यम से आडिट कराई गई थी। आडिट के दौरान कराए गए कार्यो की आर्थिक व अभिलेखो का सत्यापन किया गया। वर्ष 2017-18 में हुई आडिट 14 प्रतिशत ग्राम पंचायतों की आडिट संतोष जनक मिली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

34 ग्राम पंचायतों की आडिट में 118 मामले पाए गए। एक ग्राम पंचायत में आरसी के चार मामलों में आयुक्त के यहां लंबित है। विकास खंड दूबेपुर की ग्राम पंचायत महानपुर को नोटिस जारी की गई है लेकिन मामले से संबिधत सचिव की मृत्यु होने से प्रधान से जबाब मांगा गया है। वर्ष 2018-19 की आडिट में 27 ग्राम पंचायतों में 43 मामले प्रकाश में आए थे। इस साल की आडिट के चार ग्राम पंचायतों में सात मामलों से संबधित सचिव की मृत्यु हो चुकी है। जिससे तत्कालीन प्रधान का कारण बताओ नोटिस जारी की गई है। जिला लेखा परीक्षा आडिटर की ओर से जिन गांवों में अनियमितता मिली है उन्हें नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक कुमार शुक्ल ने बताया कि जिन गांव के आडिट रिर्पोट में खामिया मिली है उनसे संबन्धित सचिव व प्रधान को नोटिस भेजी गई है। अभिलेख के साथ लेखा परीक्षा कार्यालय जाकर अभिलेखों का परीक्षण कराकर खामियों को दूर कराएं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।