स्वच्छ पानी पीने से भागेगी बीमारियां : डॉ सौरभ

Newswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

जल जीवन मिशन के तहत लंभुआ तहसील के तेरयें गांव में हर घर जल योजना का स्वास्थ्य और सामाजिक प्रभाव का मूल्यांकन किया गया। केजीएमयू लखनऊ की टीम ने 617 एफएचटीसी कनेक्शनों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से पानी की गुणवत्ता और जल जनित बीमारियों पर चर्चा की। शुद्ध पानी मिलने से बीमारियों में कमी आई है।

स्वच्छ पानी पीने से भागेगी बीमारियां : डॉ सौरभ

लंभुआ, संवाददाता। जल जीवन मिशन के तहत लंभुआ तहसील क्षेत्र के तेरयें में चल रही हर घर जल योजना स्वास्थ्य और सामाजिक प्रभाव का मूल्यांकन करने केजीएमयू लखनऊ की टीम गांव पहुंची। एसोसिएट प्रोफेसर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग डॉ. सौरभ केजीएमयू के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम ने तेरये, गोपालपुर पट्टी,सुल्तानपुर तेरएं आदि कई राजस्व गांवों का दौरा किया। यहां कुल 617 एफएचटीसी कनेक्शन से प्रत्येक घर में हो रही जलापूर्ति का मूल्यांकन किया। टीम ने प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र तेरयें का भी निरीक्षण किया। पानी की गुणवत्ता, जल जनित बीमारियों के प्रति जागरूकता, पानी समिति की सक्रियता और पहले-आज के पानी से स्वास्थ्य पर पड़े प्रभाव पर ग्रामीणों से चर्चा की।

ग्रामीणों ने बताया कि शुद्ध पानी मिलने से बीमारियां कम हुई हैं और वे खुश हैं। मौके पर अधिशासी अभियंता वकार हुसैन, जिला समन्वयक शिव मूर्ति सिंह, सीबीएंडटी एक्सपर्ट सूरज सिंह, जीआईएस एक्सपर्ट राम कृष्ण, मिलेनियम संस्था से परियोजना प्रबंधक अंकित उपाध्याय, साइड इंजीनियर सुधांशु गर्ग, इलेक्ट्रिक इंजीनियर सुरेश यादव, ग्राम प्रधान सियाराम, पंप ऑपरेटर अशोक यादव, आईएसए समन्वयक डीके त्रिपाठी और जल सखी शशि सिंह मौजूद थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।