Sultanpur News: शाइन सिटी के सीएमडी को सात साल की जेल

हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
Follow us on Google News
share

Sultanpur News: सुलतानपुर में शाइन सिटी प्रोम्सिमा डेवलपर्स के CMD आसिफ नसीम को प्लाट बेचने के दौरान धोखाधड़ी का दोषी पाया गया। कोर्ट ने उन्हें सात साल की जेल और 50 हजार रुपये का अर्थदंड सुनाया। मामले की शिकायत 2023 में दर्ज की गई थी, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों ने ग्राहकों से पैसे लेकर फरार हो गए थे।

Sultanpur News: शाइन सिटी के सीएमडी को सात साल की जेल

Sultanpur News: सुलतानपुर। शाइन सिटी प्रोम्सिमा डेवलपर्स के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर आसिफ नसीम को प्लाट बेचने के दौरान धोखाधड़ी करने के आरोप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह ने दोषी पाया। कोर्ट ने दोषी को सात साल की जेल के साथ 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। सजा का निर्धारण होने पर आरोपी को जेल भेज दिया गया। सीएमडी आसिफ नसीम प्रयागराज जिले के जेटीबी नगर करेली कमिश्नरेट मोहल्ले का निवासी है। इनके खिलाप लम्भुआ थाने के बेलाही गांव निवासी सतीश चंद्र मिश्र की पत्नी चिंता देवी ने वर्ष 2023 में मुकदमा दर्ज कराया था। ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी शैलेश चतुर्वेदी ने बताया कि लखनऊ की शाइन सिटी प्रोम्सिमा डेवलपर्स कंपनी ने सुलतानपुर में गोसाईगंज थाना क्षेत्र के आमकोल गांव में धोखाधड़ी कर लोगों को प्लाट बेचने का काम किया था।

जिसमें चिंता देवी से भी तीन लाख 85 हजार रुपये की वसूली की गई थी। लोगों को प्लाट बेचने का रुपया लेकर कंपनी के कर्मचारी सुपर मार्केट स्थित कार्यालय बंद करके फरार हो गए। छह अक्टूबर 2016 से सालों तक लोगों से हुई धोखाधड़ी में सात साल बाद कोर्ट के आदेश पर सीएमडी पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे 10 फरवरी 2025 को गिरफ्तार किया था जिसके बाद जमानत नहीं मिल सकी। 18 अप्रैल 2025 को उसे पर चार्ज तय हुए थे। साक्ष्य और तर्कों के आधार पर कोर्ट ने शुक्रवार को सजा सुना कर वापस जेल भेज दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsसुल्तानपुरSultanpur News: शाइन सिटी के सीएमडी को सात साल की जेल