अंकुरण ने स्थापना दिवस पर लगाया रक्तदान शिविर
Sultanpur News - सुलतानपु में अंकुरण फाउंडेशन ने अपना नौवां स्थापना दिवस मनाया। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 50 यूनिट रक्तदान किया गया। सीएमएस डॉ गुप्ता ने संस्था के समाजहित में कार्यों की सराहना की। भविष्य में रक्तदान के लिए 10 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया।

सुलतानपु। अंकुरण फाउंडेशन ने अपना नौवां स्थापना दिवस मनाया। जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन स्वाशाषी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रियांक वर्मा, पूर्व प्राचार्य डॉ सलिल श्रीवास्तव एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अविनाश गुप्ता एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ संजय सिंह द्वारा ब्लड बैंक टीम सुपर्णा दुबे , डॉ अनुराग गुप्ता, अनुराग पांडे की उपस्थिति में किया गया। प्रतीक सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा आज करीब 50 यूनिट रक्तदान किया गया । और भविष्य में रक्तदान करने हेतु करीब 10 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। सीएमएस डॉ गुप्ता ने अंकुरण द्वारा समाजहित में किए जा रहे कामों के सराहना की।
संरक्षिका डॉ शालिनी पांडे ने कहा कि नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। डॉ आशुतोष ने कहा कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। इस मौके पर विनोद पांडे, दीपक जायसवाल, मो आरिफ खान मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


