मंगेश की पीएम रिपोर्ट से फर्जी एनकाउंटर की ओर इशारा: अमिताभ
Sultanpur News - सुलतानपुर, संवाददाता आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मंगेश यादव एनकांउटर

सुलतानपुर, संवाददाता आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने मंगेश यादव एनकांउटर केस में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का विश्लेषण करते हुए प्रथमदृष्टया फर्जी एनकाउंटर करार दिया है। उन्होंने मंगेश को पकड़कर मारे जाने की बात का दावा किया है। कहा है कि इस मामले में दो एंट्री वुंड (चोट) दिखाए गए हैं, इनका साइज एक गुने एक सेंटीमीटर है. प्रथमदृष्टया इस साइज के चोट नजदीक से फायर किए जाने पर ही हो सकते हैं। यदि दूर से फायर किया जाए तो यह चोट कम से कम दो गुना दो सेंटीमीटर का होगा।
ठाकुर के अनुसार बाएं ललाट के पास मारी गोली का एग्जिट वुंड ऑक्सीपेटल बोन अर्थात सिर के ठीक पीछे का हिस्सा दिखाया गया है। ऑक्सीपेटल बोन का इलाका काफी सख्त होता है, जहां से आसानी से गोली नहीं निकल सकती और वहां से गोली तभी निकल सकती है। जब सटा के गोली मारी गई हो। ऑक्सीपेटल बोन से निकलने वाली एग्जिट वुंड की लंबाई चौड़ाई एक गुना डेढ़ सेंटीमीटर है,जो तभी संभव होगा जब काफी सटा के गोली मारी गई हो। ठाकुर ने कहा कि मंगेश यादव के शरीर पर आए दो गोली के इंट्री और एग्जिट वुंड प्रथमदृष्टया पकड़ कर गोली मारी जाने की बात को प्रमाणित करते दिखते हैं जो फर्जी एनकाउंटर की ओर इशारा करते है। उन्होंने कहा कि वे इन समस्त तथ्यों को सक्षम फोरम पर प्रस्तुत करेंगे।
जौनपुर के मंगेश यादव का नाम 28 अगस्त को सुलतानपुर सराफा डकैती केस में सामने आया था। पांच सितम्बर को यूपी एसटीएफ टीम ने उसे मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था। एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए विरोधी दलों ने सरकार पर हमला भी बोला था। फिर केस ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


