Hindi NewsUttar-pradesh NewsSultanpur NewsAmethi Murder Case Witness Testimony Delayed Court Sets New Date

सुलतानपुर-गुंगवाछ हत्याकांड में अभियोजन की गवाही जारी
संक्षेप: Sultanpur News - अमेठी के गुंगवाछ मौजा में तीन साल पहले हुए चार लोगों के हत्या मामले में गवाह अमरजीत यादव की गवाही नहीं हो पाई। वकील सन्तोष पाण्डेय ने बताया कि कोर्ट ने 15 सितम्बर की नई तारीख तय की है। यह हत्या पूर्व...
Thu, 4 Sep 2025 06:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
सुलतानपुर। अमेठी के गुंगवाछ मौजा में साढ़े तीन साल पूर्व चार लोगों के सनसनीखेज हत्याकांड में गुरुवार को न्यायाधीश निशा सिंह की कोर्ट में गवाह अमरजीत यादव की गवाही दर्ज नहीं हो सकी। वकील सन्तोष पाण्डेय ने बताया कि कोर्ट ने बचाव पक्ष को वादी से जिरह का मौका देते हुए 15 सितम्बर की तारीख नियत की है। अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गुंगवाछ मौजा के पूरे राजापुर निवासी रहे पूर्व ग्राम प्रधान संकठा यादव, उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी, पूर्व प्रधान अमरेश यादव व पत्नी नइका उर्फ पार्वती देवी की चुनावी रंजिश में 15 मार्च 2022 को हत्या कर दी गई थी।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




