देश के विकास का विकल्प केवल कांग्रेस है: अजय राय

Apr 05, 2026 10:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, सुल्तानपुर
share

Sultanpur News - सुलतानपुर में आयोजित होली और ईद मिलन समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि देश के विकास का एकमात्र विकल्प कांग्रेस है। चुनावों में पार्टी की मजबूती और योग्य नेताओं की जरूरत पर जोर दिया। राय ने कार्यकर्ताओं को संघर्ष में साथ खड़े होने का आह्वान किया।

देश के विकास का विकल्प केवल कांग्रेस है: अजय राय

सुलतानपुर,संवाददाता। रविवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित होली मिलन व ईद मिलन समारोह में शामिल होने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा व शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी समेत अन्य कांग्रेसियों ने अमहट चौराहे पर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद वे कार्यक्रम में पहुंचे। यहां पर पूर्वमंत्री मुईद अहमद व योगेश पाण्डेय आदि ने उनका स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि देश के विकास का रास्ता व विकल्प केवल कांग्रेस है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से जब कांधार हाईजैक मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा व आतंकवादियों की आपस में साठ गांठ है।

तीन राज्यों असम,केरलम व पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव पर उन्होंने कहाकि बंगाल में कांग्रेस पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। केरलम और असम में कांग्रेस की जबरदस्त लहर है। यहां पर कांग्रेस पार्टी की सरकार बन रही है। कहा कि कांग्रेसी अपनी ताकत को पहचाने। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संघर्ष में खड़े होने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश के सभी 403 विधानसभा में संगठन सृजन के बाद विधानसभा की बड़ी दावेदारी पेश करेंगे। अगर योग्य लोग मेहनत करते हैं तो पार्टी उनको टिकट देती है। कहाकि कांग्रेस पार्टी ने युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष वरुण मिश्रा को नगर पालिका परिषद सुलतानपुर से प्रत्याशी बनाया था। वरुण मिश्रा ने मजबूती के साथ चुनाव लड़ते हुए पार्टी को दूसरे स्थान पर पहुंचाया। कांग्रेस पार्टी को ऐसे ही मजबूत नेताओं की जरूरत है। यहां पर डॉ.ओम प्रकाश त्रिपाठी, प्रमोद मिश्रा, राहुल त्रिपाठी, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह, योगेश सिंह, अमोल बाजपेई एडवोकेट,ओम प्रकाश सिंह,पूनम यादव, रामकुमारी, रणजीत सिंह सलूजा, अपरबल सिंह आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।